छोटी सी बात पर हम उम्र प्रिंस ने 23 साल के शिवम को मार डाला, व्यापार संघ ने किया प्रदर्शन

March 11, 2026 8:44 PM0 commentsViews: 276
Share news

 

— कुछ दिन पहले दोनों में हुई थी कहा सुनी, इसके बाद से प्रिंस था मौके की तलाश में

— घटना के दो घंटे बाद ही खून सने चाकू के साथ आरोपी प्रिंस गिरफ्तार, जेल गया

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार की शाम 6 बजे नादेपार चौराहे पर एक 23 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। हमला करने वाला युवक इसी गांव में अपने मामा के घर शादी में आया था। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया है। मामला जिले के जोगिया थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहे का है। घटना के विरोध में बुधवार को उप्र उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों व ग्रामीणों द्वारा जोगिया थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।

बताया जाता है कि नादेपार चौराहे पर स्थित कपड़े की अपनी दुकान पर मंगलवार शाम 6 बजे नादेपार निवासी शिवम अपने पिता के सबलू के पास कुछ काम से आया था और उसके पिता और वह जल्दी कही जाने के लिए कार से निकलना चाहते थे। ऐसी स्थिति में पिता सबलू ने शिवम को घर सेवकार लाने को कह कर पैदल आगे बढ़ गए। मृतक के पिता सबलू ने बताया कि अचानक उनके पड़ोस में कल होने वाली शादी में कुछ दिन से अपने मामा के घर आये ज़िले के ही मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी प्रिंस वर्मा ने हमला कर कार का शीशा तोड़ दिया उनका बेटा शिवम ये पूछते हुए निकला कि शीशा क्यों तोड़ा।

इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता प्रिंस ने चाकू से शिवम पर हमला कर दिया। चाकू उसके गले पर लगा। प्रिंस घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। लोग फौरन घायल शिवम को लेकर स्थानीय डॉक्टर और फिर ज़िले अस्पताल आये। लेकिन रास्ते मे ही शिवम की मौत हो गईं। पिता सबलू ने बताया कि कुछ दिन पूर्व प्रिंस और उनके बेटे की किसी बात पर कहासुनी हुई था। आरोपी प्रिंस के रिश्तेदार पड़ोसी और लोगो ने मामला को वही खत्म कर दिया था। अब फिर प्रिंस ने ऐसा क्यों किया ये उनकी समझ मे नही आ रहा है।

वहीं दिल दहला देने वाली इस घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना और परिजनों की तहरीर व चश्मदीदों के बयान पर पुलिस ने आरोपो प्रिंस को वारदात के 2 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके निशानदेही पर आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। प्रिंस ने ये घटना क्यों कि ये पूछताछ में ही पता चलेगा।

Leave a Reply