चेतन उपाध्याय की याद में मंगलवार को इटवा में श्रद्धांजलि सभा

October 30, 2017 4:04 PM0 commentsViews: 432
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। युवा समाज सेवी व जिले के प्रसिद्ध कान्ट्रैक्टर  स्व. चेतन उपाध्याय की याद में मंगलवार को इटवा कस्बे में 11 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। 42 वर्षीय चेतन इटवा क्षेत्र के निवासी थे। शुक्रवार की रात एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं।

युवा मित्र मंडल इटवा सदस्य राकेश त्रिपाठी और एम.आरिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि   मंगलवार को इटवा ब्लाक के सभागार में स्वर्गीय चेतन उपाध्याय उर्फ दादा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जायेगी।  म़ित्र मंडल ने लोगों से सभा में भाग लेने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply