दिनदहाड़े दो लड़कियों को अगवा कर कार से भाग रहे दो अपहर्ता दबोचे गये, इलाके में सनसनी

May 6, 2025 11:59 AM0 commentsViews: 516
Share news

 

बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र के है दोनों अभियुक्त, उनके इस

इलाके में आने व अपहरण करने का मकसद खंगाल रही पुलिस

नजीर मलिक

घटना की जानकारी पर पथरा थाने पहुंचे पूर्व विधायक राघवेन्द्र सिंह व अन्य भाजपा नेता

सिद्धार्थनगर। मंगलवार को दिनदहाड़े  दो बहनों के अपहरण की घटना ने पूरे जिले को सकते में डाल दिया। जिला बनने के पैंतीस सालों के अंदर इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य कभी घटित नहीं हुआ। कि दिन के एजाले में बदमाश दो लड़कियों का जबरदस्ती कार में डाल कर ले जाये। यह तो गनीमत रही कि लड़कियों को अपहृत कर इनोवा कार से भाग रहे दोनां युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। यह तो संयोग रहा कि पथरा पुलिस दोनों ल़ड़कियों को बरामद करने के साथ युवकों को पकड़ने में कायाब हो गई, वरना उन लड़कियों का जाने क्या अंजाम होता।पकड़े गए दोनो युवकों के नाम बबलू पुत्र गुलाम हुसैन एवं अज़ीमुल्लह पुत्र अनरुलश है तथा वे बलरामपुर जिले के ग्राम बंजारे थाना उतरौला के निवासी हैं। जबकि लड़किया दूसरे समुदाय की हैं।

दोनों बहनों को लेकर भाग रही इनोवा कार

घटना के बारे में बताया गया गया है कि सोमवार को दोनो युवक  उक्त दोनों बहनों को दोपहर में उस समय  उठा लिया जब वे अपने गांव से कपड़ा सिलाने पथरा बाजार जा रही थीं। दोनों बहनों में एक नाबालिग थी। अपहर्ताओं ने उन्हें जान से माारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा।  दोनों युवकों की बातचीत से पता लगाा कि वे उतरौला (बलरामपुर) की ओर भागना चाह रहे थे। मग़र उनकी कार बनकटा बंधे पर फंस कर रुक गई। दोनों युवक कार को निकालने के चक्कर में परेशान हो रहे थे। बताते हैं इसी बीच मौका पाकर दोनो लड़कियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन कर ग्रामीणों ने कर को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों किशोरियों के साथ इनोवा कार और दोनों अभियुक्तों को दबोच कर थाने में ले आई।

 

पथरा थाने की पुलिस ने लड़कियों के पिता को खबर की गई। खबर पाकर उनके पिता थाने पर पहुंचे। घटना की जानकारी पाकर क्षेत्र के पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह व भाजपा नेता लवकुश ओझा आदि भी थाने पहुंच गए और सख्त कार्रवाई का आग्रह करने लगे। लड़कियों के पिता रामानुज द्वारा थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार उनकी बेटियों ने उन्हें बताया है कि दोनों अभियुक्त उन्हें अपहृत कर बेचने ले जा रहे थे। पुलिस पने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  वैसे कुछ लोगों को अपहरण की यह घटना  अस्वाभाविक लग रही है। फिलहाल पुलिस मामले की तफतीश में जोर शोर से जुटी है। घटना की जिले भर में व्यापक चर्चा है।

Leave a Reply