कमल संदेश यात्रा के दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। डुमरियगंज विधानसभा के मिठवल मंडल के अध्यक्ष, युवामोर्चा के युवा साथियों और तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के स्नेहिल आमंत्रण पर जिले की अंतिम सीमा पर स्थित डिडई बाजार, रामनगर तथा लोहरौली में कमल संदेश पद यात्रा निकालकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया। साथ ही मिठवल मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करने का सौभाग्य मिला। कार्यकर्ताओं को “नमो अगेन” टी शर्ट पहनाकर “अबकी बार फिर से मोदी सरकार” का जयघोष किया गया।
कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में मोदी सरकार की तमाम योजनाओं को दर्शाती हुई तख्तियां अपने हाथों में ले रखी थीं। इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता डाक्टर चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि देश को विश्व पटल पर महाशक्ति बनने में अब देर नहीं लगेगी। मोदी जी की सरकार ने देश में आमूलचूल परिवर्तन करने के लिए बहुत ही ऐतिहासिक फैसले लिये हैं, जिनके परिणाम स्वरूप देश के गरीब से गरीब लोगों का कल्याण होना निश्चित है।
ऐसी लोक कल्याणकारी सरकार का पुनः जनादेश प्राप्त करना राष्ट्र हित में अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में मिठवल मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी, भाजपा नेता भुवनेश्वर शर्मा, युवा मोर्चा के जिला मंत्री श्रवण चौधरी, मुक्ति नाथ तिवारी, रामासरे गुप्ता, विक्रमा तिवारी, संजय प्रताप सिंह सहित भाजपा और युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।