16वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए विकास पुरुष स्व. दिनेश सिंह

October 14, 2025 5:21 PM0 commentsViews: 166
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। विकास पुरुष पूर्व मंत्री स्व. दिनेश सिंह की 16वीं पुण्यतिथि मंगलवार को चिल्हिया थाना के दिनेशनगर में मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवनी और किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह सच्चे मायने में विकास पुरुष थे। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव व पूर्व प्रमुख इंद्रासना त्रिपाठी, इदरीश पटवारी, वरिष्ठ समाजसेवी केपी सिंह, कुलदीप द्विवेदी, अधिवक्ता उमेश सिंह सेंगर, सोनू सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि मंत्री रहते हुए विकास पुरुष दिनेश सिंह अपने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शासन से स्वीकृति कराई। पूरे जीवन काल में वह क्षेत्र की जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहे, इसकी चर्चा आज भी होती है।

लालजी यादव ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा में पहली बार विकास की गंगा दिनेश सिंह ने ही बहाई थी। उनके पद चिह्नों पर चल कर ही समाज और क्षेत्र का भला किया जा सकता है। कार्यक्रम में स्व. दिनेश सिंह के बड़े बेटे उग्रसेन प्रताप सिंह और डा. जितेंद्र सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया और अपने पिता के पद चिन्हों पर चलने की बात कही।

Leave a Reply