हजरत अली के जन्मदिन पर हुए कई कार्यक्रम, सजी महफिलें
अब्बास रिजवी

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। शेरे खुदा हजरत अली की विलादत के मौके पर शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में तमाम कार्यक्रम पेश हुए। देर रात तक महफिल जारी रही। जिसमें उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया।
बीती रात जामा मस्जिद हल्लौर में हजरत अली की विलादत के मौके पर शानदार महफिल सजी। जिसमें तमाम शायरों ने हजरत अली की शान में एक से एक कसीदे पेश किये और बताया कि उन्हें आलमे इस्लाम का शेर यूं ही नहीं कहा जाता है। महफ़िल का संचालन महबूब अली अलीगढ ने किया।
महफिल में तमाम दानिश्वरों ने हजरत अली अ.स. के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जामा मस्जिद के पेशनमाज वसीम रजा जैदी ने लोगों को हजरत के जीवन काल के तमाम हिस्से के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हजरत के ईमान, उनकी बहादुरी और न्यायप्रियता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर तश्बीब हसन, अजीम हैदर, नवेद रिजवी, नफासत रिजवी, महफूज अली, हसन ताकीब, किसान हैदर, अनवर मेंहदी,रिजवान हैदर, आदि शामिल रहे।