इंडियन ह्युमन राइट्स गोरखपुर के संरक्षक बनाए गए दुर्गेश सिंह “चंचल”

July 10, 2024 10:04 PM0 commentsViews: 144
Share news

अजीत सिंह 

गोरखपुर। इंडियन ह्यूमन राइट्स संगठन के महानगर अध्यक्ष अनिल जैसवाल के नेतृत्व में बेतियाहाता स्थित शुद्धिकरण नशा मुक्ति केन्द्र पर एक बैठक हुई जिसमें नशा मुक्ति केंद्र के उप डायरेक्टर दुर्गेश सिंह “चंचल” के सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि  को देखते हुए इंडियन ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. रज़ी ने गोरखपुर जिले का संरक्षक न्युक्त किया है।

संगठन के महानगर अध्यक्ष अनिल जैसवाल ने कहा कि दुर्गेश सिंह “चंचल” एक जुझारू व्यक्ति है। सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़चढ़ के हिस्सा लेते रहे हैं। जाने कितने भटके हुए नौजवानों को सही राह दिखाई हैं। आज उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व का यह निर्णय सराहनीय है। हमें आशा है कि वो मानवाधिकार हनन की रोकथाम, जागरूकता आदि कार्यों को बखूबी निभाएंगे, संगठन उनके साथ हमेशा खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर महासचिव शहाब हुसैन, जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय,  आशीष शुक्ला, काउंसलर गौरव द्विवेदी, अतुल सिंह, दिग्विजय सिंह, पुनीत शर्मा, ऋषिकेश सहानी, अजय चौधरी, वीरू सहानी, रामयगत मौर्य, संगठन के महानगर उपाध्यक्ष डॉ राशिद, शादाब खान, एडोकट सुशील शर्मा, मीडिया सेल इंचार्ज तनवीर आलम, फैसल हुसैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply