सोलह वर्षीया अंकिता की रहस्यमय मौत पर उठ रहे सवाल?

February 8, 2026 9:13 PM0 commentsViews: 180
Share news

 

—माता पिता बचपन में मर चुके थे, चाचा के घर राह रही थी

—पुलिस और फोरेंसिक टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर । कठेला थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़की अंशिका की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के नजरिये में भारी अंतर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जहां पानी में डूबने से बताई गई है, वहीं परिस्थितिजन्य हालात ने इस थ्योरी पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और मृतका के परिजनों ने डूबने से मौत की थ्योरी को खारिज करते हुए इस घटना को संदिग्ध और किसी गहरे षड्यंत्र की संज्ञा दे रहे हैं।

​अंशिका अपने माता-पिता के निधन के बाद धोबहा (पठान डीह टोला डिहवा) में अपने चाचा रामनरेश के पास रहती थी।अचानक ​3 फरवरी को 16 वर्षीय अंशिका अचानक घर से लापता हो गई। उंसके चाचा आदि परिजनों ने सजी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। फिर यकायक ​5 फरवरी: कठेला जुनूबी गांव के पास सिकरी नाले के निकट झाड़ियों में अंशिका के शव पड़े होने की सूचना मिली।

इस मामले में ​पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अंशिका की मृत्यु पानी में डूबने के कारण हुई है। हालांकि, मौके पर मौजूद साक्ष्य कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि वह डूब कर मरी होती तो उसके शव के कपडे कैसे गायब हो जाते? बताते चलें कि अंशिका का शव पूरी तरह नग्न अवस्था में पाया गया था। यही नहीं उंसके शव नाले के अंदर नहीं, बल्कि पानी से लगभग 8 से 10 फुट दूर सूखी झाड़ियों और घास-फूस के बीच मिला था। शव वहां कैसे पहुंचा, ये सवाल अभी तक अनुत्तरित है।

​इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अंशिका की मौत डूबने से हुई होती, तो शव पानी के भीतर या किनारे पर मिलता। झाड़ियों के बीच 10 फुट दूर शव का मिलना किसी बड़ी साजिश या हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की ओर इशारा करता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मामले को दुर्घटना बताकर रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है। परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि यह साफ हो सके कि आखिर अंशिका का शव नाले से इतनी दूर नग्न अवस्था में कैसे पहुँचा। फिलहाल, इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है तथा अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं।

Leave a Reply