किसानों केे समर्थन मेंं 13 दिसम्बर को साइकिल यात्रा निकालेगी यादव सेना
अजीतसिंह
![](https://kapilvastupost.com/wp-content/uploads/2020/12/bi.jpg)
सिद्धार्थनगर।दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए आगामी १३ दिसम्बर को यादव सेना कि जिला इकाई साकिल यात्रा निकालेगी। सात्रा का मकसद किसानों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना होगा। यह जानकारी सादव सेना के जिला अध्यक्षविजय यादव वजिला प्रभारी सिद्धांत यादव ने दी है।
दोनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान में बताया कि आंदोलनकारी किसानों के आहवान का समर्थन करते हुए उनका संगठन पूरे जिले में साइकिल यात्रा निकालेगा। इसमें संगठन की सभी इकाइयां भाग लेंगीं। यात्रा के दौरान वे जगह जगह पंचायत आयजित कर किसानों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देंगे व इस बारे में सरकार की गलत नीतियों से भी अवगत करायेंगे।
नेता द्धय ने संगठन के सभी साथियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया है। उन्होंने कहा है कि अन्नदाता किसान को समर्थन देना हर भारतवासी का नैतिक कर्तव्य है। याद रहे कि सपा अध्यक्ष खिलेश यादव की गिरफ्तारी तथा भारत बंद कार्यक्रम के दौरान सादव सेना के कार्यकर्ताओं ने भी काफी सक्रियता दिखाई थी।