पत्रकार सुहेल सिद्दीकी क्रान्तिकारी किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गये

October 29, 2019 1:58 PM0 commentsViews: 295
Share news

अजीत सिंह

 

 

सिद्धार्थनगर। पत्रकार सुहेल सिद्दीकी को क्रान्तिकारी किसान का राष्ट्रीय महासचिव/मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उनका मनोनयन  क्रांतिकारी किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत चौधरी ने किया हैं। अपने मनोनयन में उन्होंने सुहेल सिद्दीकी से संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है। तमाम लोगों ने उनके मनोनयन पर बधाई दी है।

इस अवसर पर सुहेल सिद्दीकी ने जारी एक बयान में कहा है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान यूनियन के सभी पदाधिकारियों और उनसे जुड़े लाखों लोगों को आश्वस्त करते हैं कि अपने पद की गरिमा का ख्याल रखते हुए किसान और मजदूर भाइयों की आवाज बनकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव निःस्वार्थ भाव से उनकी मांगों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

 

 

Leave a Reply