विधायक राही के पहल पर 2.85 करोड़ से होगा देवपुर मस्जिददिया और इमिलिहा कटान का कार्य
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधान सभा क्षेत्र में केजी बांध के किमी 20 पर देवपुरमस्जिदया गांव एवं किमी 15 पर स्थिति ईमिलिहा गांव के लोगों को विधायक श्यामधनी राही के पहल पर बाढ़ बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य की बड़ी सौगात मिली है। गांव के निकट हुए कटान की अब जिओ बैग पिचिंग और पार्कोपाइन कार्य द्वारा सुरक्षात्मक कार्य कराये जाएंगे। उक्त दोनों गावों के निकट कूड़ा नदी द्वारा पूर्व में आई भीषण बाढ़ के कारण कटान हो गया था। कटान ऐसी थी कि समय से रोकथाम का उपाय नहीं होता तो उक्त गावों का अस्तित्व मिटने में समय नहीं लगता।
उक्त बातें मंगलवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम धनी राही एवं ड्रेनेज खण्ड सिद्धार्थनगर के अधिशाषी अभियंता कृपाशंकर भारती ने संयुक्त रूप से कटान स्थल पर रोकथाम हेतु भूमि पूजन एवं नारियल फोड़कर विधिवत पूजा पाठ कर कार्य प्रारम्भ किया गया। देवपुरमस्जिदया गांव के पश्चिम दिशा में कूड़ा नदी द्वारा हुए भीषण कटान के रोकथाम एवं बाढ़ बचाव हेतु लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपए की लगत से और किमी 15 पर स्थिति ईमिलिहा गांव पर लगभग 1 करोड़ 50 लाख की लागत से जियो बैग पिचिंग और पार्कोपाईन से बाढ़ राहत कार्य कराया जायेगा।





