लोकतंत्र की रक्षा में बड़ी भूमिका निभाई थी सुरेन्द्र सिंह गुरु जी ने- जगदंबिका पाल
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। समाजवादी आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने, लोकतंत्र सेनानी शिक्षाविद शिवपति पोजी कालेज के प्रोफेसर स्व. सुरेन्द्र सिंह उर्फ़ गुरु जी की पांचवी पुण्यतिथि उनके आवास पर मनाई गई। गुरु जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रदांजलि अर्पित की गई तथा गरीब जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया।
समाजसेवी कृष्णपाल सिंह द्वारा अयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि गुरु जी राजनैतिक रूप से विपक्ष में थे मगर हमेशा सच के साथ रहे और अध्यापक होकर भी जनता की लड़ाई लड़ा करते थे वह असाधारण जन नायक थे। उनके जैसा सिद्धांतवादी व्यक्तित्व दुर्लभ है।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, अरविन्द सिंह, अभय सिंह, मुरली मिश्रा, केपी सिंह खुनियाँव, रामबिलास यादव, राजन सिंह, सुधीर सिंग्ज, विकास सिंह हाड़ा, गुड्डू सिंह, बीरेंद्र तिवारी, हरिनरायण यादव, हरिराम यादव, शक्ति सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अजीत कुमार सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






