कांग्रेस अपने बूते पर लड़ेगी विधान परिषद सदस्य का चुनाव, उम्मीदवारों की घोषणा शीघ्र

February 8, 2016 3:59 PM0 commentsViews: 398
Share news

संजीव श्रीवास्तव

shu

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ला ने कहा है कि सूबे में होने वाले विधान परिषद सदस्य के चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर उम्मीदवार उतारेगी। इसके प्रदेश हाईकमान प्रत्याशियों का चयन कर रही है। अगले कुछ दिनों में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जायेगी।

कपिलवस्तु पोस्ट से बातचीत करते हुए ईश्वर चंद्र ने कहा कि सपा ने जिस प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखी चुनाव में सत्ता का दुरुप्रयोग किया,उससे लोकतंत्र कंलकित हो गया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस सूबे में ऐसा नहीं होने देगी और इसका सबूत विधान परिषद सदस्य के चुनाव में मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस मजबूत उम्मीदवारों को टिकट देगी।

श्री शुक्ला ने कहा कि एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेसी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा इसी सप्ताह कर दी जायेगी। उम्मीदवारों के चयन पर प्रदेश हाईकमान गंभीरता से मंथन कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकारों से जनता का मोहभंग हो चुका है। जनता इनसे मुक्ति के लिए कांग्रेस की ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजाक बना कर रख दिया है। चारों ओर अपराधियों का बोलबाला है। शरीफ व्यक्ति अपनी सुरक्षा को लेकर हमेशा ही असहज रहता है। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

Leave a Reply