ऐसा क्या हुआ कि मुंबई से घर पहुंचते ही जहान रज्जाक को मरने पर मजबूर होना पड़ा

May 30, 2024 12:52 PM0 commentsViews: 760
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के जलापुरवा के पश्चिम घोरही नदी के किनारे स्थित पेड़ से फंदे के सहारे लटकता हुआ 25 वर्षीय जहान रज़्ज़ाक नामक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहान मंगलवार सुबह मुंबई से गांव आया था, शाम को वह लापता जो गया और बुधवार सुबह उसकी लाश मिली। बेटे की मौत के बाद से परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। लेकिन यह सवाल बना हुआ है कि जहान के आते ही उसके साथ ऐसा क्या हुआ कि उसे जान देने पर मजबूर होना पड़ा।

बुधवार सुबह क्षेत्र के तालकुंडा ग्राम पंचायत, टोला जलापुरवा के पश्चिम घोरही नदी के किनारे पेड़ से लटकते एक युवक के शव को ग्रामीणों ने सुबह देखा और इसकी सूचना ढेबरुआ पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही एसओ शशांक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया गया, जिसके बाद जहान रज्जाक (27) पुत्र लाले रज्जाक निवासी ग्राम पंचायत तालकुंडा टोला सधुवानगर थाना ढ़ेबरुआ के रूप में हुई। फारेंसिक यूनिट भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने लाश को नीचे उतारकर उसका पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक, मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था और मंगलवार को ही मुंबई से घर आया था। दिन भर सब ठीक ठाक रहा। शाम को वह घूमने के लिए घर से निकला, लेकिन घर से वापस नहीं आया। सुबह उसकी लाश देखी गई। घटना की सूचना फैलते ही पूरे गांव में मातम पसरा गया। जूता पहने हुए लटकी लाश को देखकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं।

अब सवाल उठता है उसकी मौत क्यों हुई। घर वालों के मुताबिक गांव में उसकी कोई दुशमनी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक उंसके साथ किसी लूटपाट के भी संकेत नहीं मिले हैं। जहान के पिता रज़्ज़ाक के मुताबिक वह एक गंभीर चरित्र का लड़का था। इन सब बातों के मद्देनजर यही कहा जा सकता है कि संभव रहा हो कि गांव में उंसके किसी युवती से परे सम्बन्ध रहे हों। मुम्बई से लौटने के बाद उसे लड़की की बेवफाई का पता चला हो और उसने खुदकशी कर ली हो।

दूसरी सूरत ये बनती है कि जहान शाम को लड़की से मिलने गया हो और ये बात लड़की के परिवार वालों को पता लग गई हो और उन लोगों ने उसे मार कर खुदकशी का केस बनाने के लिए पेड़ से लटका दिया हो। इसके अलावा तो उसके मरने की कोई प्रत्यक्ष वजह सामने नही दिखती है। ऐसे में पुलिस को गंभीरता से छानबीन करनी होगी।

इस संबंध में ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को स्पष्ट रूप से बताया जा सकता है।

Leave a Reply