सिद्धार्थनगर के नए जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर ने शुक्रवार को  चार्ज लिया

June 29, 2024 12:10 PM0 commentsViews: 100
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। नवागत जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर का वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। नवागत जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर ने कोषागार कार्यालय के डबल लाक का चार्ज लिया। जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर मूलतः तमिलनाडु के निवासी तथा 2015 बैच के आईएएस हैं।

इससे पहले वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में वाराणसी और प्रयागराज तथा फरवरी 2019 से मार्च 2021 तक मुख्य विकास अधिकारी के रूप में इटावा तथा मार्च 2021 से निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश लखनऊ के रूप में सेवा दे चुके हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, समस्त उपजिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, अपर उपजिलाधिकारी शशांक शेखर राय, अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply