अरुण प्रजापति पशुधन अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष व अवनीश महामंत्री बने
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश के पशुधन प्रसार अधिकारियों की चुनाव सम्बंधी बैठक डीआरडीए सभागार विकास भवन में आयोजित हुई, जिसमें सर्व सम्मत डा. अरुण कुमार प्रजापति को सर्वसम्मित से लगातार। तीसरी बार अध्यक्ष बनाया गया।
कल हुई बैठक में संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। इसके बाद चुनाव पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान अरुण कुमार प्रजापित के कार्यों से संतुष्ट होकर एक बार पुनः सभी ने सर्वसम्मत से अरुण कुमार प्रजापति को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुन लिया गया।
इसके अलावा अवनीश त्रिपाठी महामंत्री, अरुण कुमार उपाध्यक्ष, अश्वनी मिश्रा संयुक्त मंत्री, रमेश चंद्र कोषाध्यक्ष, प्रियंका श्रीवास्तव ऑडिटर के पद पर चयनित हुई। संरक्षक रमाशंकर सिंह को नियुक्त किया गया। यह चुनाव भी आम सहमति से हुआ।
बैठक में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य डॉक्टर देव भरत गंगवार, दिवाकर मिश्रा, बृज किशोर गुप्ता, राजेंद्र यादव, सुजीत सिंह, रिचा शर्मा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, वेद प्रकाश, गिरजेश चौधरी, मूलचंद चौधरी, जयशंकर और अरविंद चौधरी मौजूद रहे। सभी लोगों ने नई कार्यकारिणी से उम्मीद की है कि सफलता पूर्वक संघ चलाएंगे।