पशुपालन विभाग ने बचाई हिरण के बच्चे की जान 

February 17, 2026 8:56 AM0 commentsViews: 107
Share news

आजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। पेड़ कटेंगे जंगल समाप्त होंगे और छायादार वृक्ष नहीं मिलेगा तो वन्य जीव आबादी वाली क्षेत्र में ही अपना सहारा ढूंढेंगे। ऐसा ही आज एक दृश्य नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अंतर्गत साड़ी गांव के वीर सावरकर नगर मोहल्ले में एक हिरण का बच्चा नाले में गिरा हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया।

मौके पर तत्काल सफाई नायक दुर्गेश और सभासद इमरान ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से उसको बाहर निकाला और वन विभाग और पशु पालन विभाग को सूचित किया। पशुपालन विभाग की तरफ से पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उसे हिरण के बच्चे का इलाज किया और वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि इसे धेन्सा पौधाशाला पर ले जाकर सुरक्षित किया जाएगा। मौके पर उपस्थित सभासद इमरान सहित ग्रामीणों की मदद तथा पशुपालन विभाग की सक्रियता से हिरण को बचाया जा सका।

Leave a Reply