प्रणेश शुक्ल ने उठाई सड़क सुरक्षा की मांग, सीएम को लिखा पत्र, कड़े कदम उठाने की अपील
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। हाल ही में हुए गोरखपुर के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय की मृत्यु के बाद सामाजिक कार्यकर्ता प्रणेश शुक्ल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की है।
प्रणेश शुक्ल अध्यक्ष पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान ने कहा है कि इस तरह की घटनाएं गलत दिशा में वाहन चलाने, तेज गति और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रमुख सड़कों पर कैमरे लगाने, स्पीड कंट्रोल, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
साथ ही, दुर्घटना के बाद “गोल्डन ऑवर” में त्वरित इलाज सुनिश्चित करने के लिए एम्बुलेंस व्यवस्था बेहतर करने और युवाओं के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने सरकार से अपील की है कि इन सुझावों को लागू कर ऐसी घटनाओं को रोका जाए और लोगों की जान बचाई जाए।





