राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

March 7, 2026 7:38 PM0 commentsViews: 74
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि और पर्यवेक्षक व अध्यक्ष बस्ती मंडल अरुण कुमार प्रजापति ने भाग लेते हुए कहा कि राज्य कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश का प्रांतीय नेतृत्व अप्रैल माह के पहले सप्ताह में पुरानी पेंशन को लागू करने और आठवे वेतन आयोग का गठन हेतु लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन करने का मन बना रहा है जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी सम्मिलित होंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल सिंह और संचालन जिला मंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने की।

इसके लिए सरकार को अल्टीमेटम भी दिया जा चुका है। उस एक दिवसीय धरना को सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रत्येक घटक संगठन कदम से कदम मिलाकर सरकार से दो-दो हाथ करने को अब मन बन चुका है। उसी क्रम में यह बैठक की जा रही है और जिला कार्यकारिणी को मजबूत करने के लिए समय से चुनाव कराने पर भी विचार होना चाहिए।

जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर जनपद सिद्धार्थनगर के कर्मचारियों ने भी मन बना लिया है कि जनपद सिद्धार्थनगर पुरी तन्मयता के साथ तन मन धन से प्रांतीय नेतृत्व के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगा। जनपद सिद्धार्थनगर प्रदेश के द्वारा घोषित सभी आंदोलन में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है और आगे भी करता रहेगा और जल्द से जल्द पूरी कार्यकारिणी से विचार विमर्श करने के उपरांत हम जनपद का चुनाव भी कराने की घोषणा करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े हुए सभी घटक संगठन हमारे साथ हैं और हम सभी संगठनों के समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करने का पूरा प्रयास भी करते हैं। आगामी हम राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के बैनर तले सभी घटक संगठनों के साथ मिलकर पुरानी पेंशन बहाली और आठवीं वेतन आयोग के गठन के लिए आंदोलन हेतु पूरी तरह से तैयार है।

जनपद स्तरीय बैठक को पेंशनर्स एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष अवधेश यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष महेश्वर पांडे, ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष यादव,मंत्री अभिनव ओझा,ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगनारायण, मंत्री अश्विनी पाठक, कृषि संघ से रामसागर,सिचाई विभाग से मंत्री नंदकिशोर,नलकूप खंड के अध्यक्ष राम मूरत सहित सोमनाथ, सुशील अंबेडकर सहित विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply