रोहित मर्डर मिस्ट्रीः आखिर 15 साल के निरपराध बालक के कत्ल का रहस्य क्या है?
क्या रोहित ने गांव के किसी व्यक्ति का कोई बड़ा रहस्य जान लिया था, अथवा अवैध सम्बंधों पर पर्दा डालने के लिए उसका कत्ल हुआ
निजाम अंसारी

शोरतगढ़, सिद्धार्थनगर। शोरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव और रूमनदेई गांव के बीच बुधवार को पुआल में लिपटी मिली 15 साल के बालक रोहित की लाश से पूरा इलाका सन्न अैर भौचक है। एक निरपराध लड़के का कत्ल आखिर क्यों करेगा, यह सवाल जनता ही नहीं पुलिस के जहन में भी कौंध रहा है। मगर कोई भी घटना की तह तक नहीं पहुंच पा रहा है।
रोहित का शव दोपहर में बरामद हुआ। उसो शरीर पर चोटों के निशान थे। शरीर का रंग भी नीला पड़ गया था। गले में मफलर लिपटा हुआ था। इससे लगता है कि उसका दम घोंट कर मारा गया है। यही नहीं हत्या से पूर्व उसे शरीरिक चोट भी पहुंचाई गई। रोहित के पिता प्रमोद का कहना था कि उसकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। स्वय रोहित भी झगड़ालू नहीं था। उसके बारे में सिसवा गांव के लोग भी कुछ ऐसी ही राय रखते हैं। एसे में यह सवाल अहम हो जाता है कि आखिर उसकी हत्या के पीछे क्या राज छुपा हो सकता सिसवा गांव निवासी रोहित पुत्र प्रमोद गत 13 फरावरी शनिवार की देर शाम रोहित गांव में हो रहे यज्ञ कार्यक्रम देखने निकला था। उसके बाद 17 फारवरी को उसकी लाश पाई गई। जबकि उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 14 फरवरी को ही शोहरतगढ़ थाने में कर दी गई थी। सह और बात है कि पुलिस ने इसे सामान्य तौर पर लेकर उसके तलाश का काम नजरअंदाज कर दिया।
अब प्रश्न उठता है कि आखिर रोहित की जान क्यों ली गई? जब राहित या उसके परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं थी, रोहित के पास घर से निकलते समय कोई धन दौलत नहीं थी, तो ऐसे में एक ही करण बनता है। वह है प्रेम अथवा सेक्स। मगर गांव वाले उसका किसी लड़की से सम्बंध बताते हैं न ही उसकी उम्र इतनी थी कि वह किसी लड़की से सेक्सी सम्बंध बना सके। इसका अर्थ साफ है कि वह किसी का कोई ऐसा रहस्य जान गया था, जिसके लिये उसे मार डालना हत्यारे के लिए जरूरी हो गया हो।
ऐसे में इस बत की पूरी आशंका है कि रोहित 13 की देर शाम घर से निकला, इस दौरान उसने किसी महिला व पुरुष को अवैध सम्बंध बनाते देखा हो, इससे भयभीत होकर उसे मार दिया गया हो। या इस प्रकार का कृत्य उसने पूर्व में देखा हो और हत्यारे ने शानिवार की देर शाम मौका पाकर उसे कत्ल कर डाला हो। बहरहाल सच क्या है यह जांच के बाद ही सामने आयेगा।
फिलहाल रोहित सनसनीखेज कत्ल को पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने गंभीरता से लिया है। वे अधीनस्थों सहित खुद घटनास्थल पर पहुंचे और इसके खुलासे के लिए उन्होंने पुलिस की टीमें गठित कर दी हैं। उन्होंने कहा कि कातिल जल्द ही पकड़ा जाएगा। फिलहाल इसके खुलासे के लिए शोहरतगढ़ पुलिस गांव में अवैध सम्बंधों में लिप्त लोगों की खोजबीन में जुटी हुई है।