राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने  स्थपना शताब्दी पर नगर में किया पथ संचलन

October 5, 2025 11:45 PM0 commentsViews: 194
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नौगढ़ नगर के अम्बे मैरेज हाल से रविवार को संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन किया गया।  स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आरएसएस के पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्र किसान संघ के संगठन मंत्री शिवाकांत ने कहा कि विजय दशमी का उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। विजयदशमी के दिन 1925 को नागपुर में संघ की स्थापना हुई थी, संघ की स्थापना को सौ वर्ष पूरे हो चुके हैं।

आरएसएस के शताब्दी वर्ष में कदम रखने के कारण यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए हमें अत्यधिक उत्साह व सक्रियता से देशहित व हिंदू हित के कार्य में लगना चाहिए। हमें देश विरोधी ताकतों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रत्येक स्वयंसेवक को संघ के राष्ट्र धर्म प्रथम सिद्धांत का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम की तरह हमें भी अपने जीवन में आदर्श चरित्र एवं अच्छा आचरण करते हुए समाज को संगठित करते हुए बुराई पर अच्छाई की विजय प्राप्त करनी है।

उन्होंने संघ द्वारा अपनाए गए पंच परिवर्तन में स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन की योजना के बारे में स्वयंसेवकों को बताया। इस दौरान नगर संघ चालक रंजीत, नगर कार्यवाहक अभय, नगर प्रचारक अरुणेश, बस्ती प्रमुख माहेश्वर, सह जिला कार्यवाह मनोज, दुर्गेश, संतोष, अमन, सेवा प्रमुख नंदलाल, सौरभ, विकास पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply