स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने खोला चस्का रेस्टोरेंट, वीडीओ ने किया उद्घाटन 

June 20, 2024 10:05 AM0 commentsViews: 530
Share news

चंद्रभान यादव

बर्डपुर, सिद्धार्थनगर। विकास खंड बर्डपुर के बीडीओ सुरेश कुमार ने बुधवार को ब्लाक क्षेत्र के बरगदी गांव टोला परसपुर में उजाला आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा खोले गए चस्का फास्ट फूड एण्ड रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। रेस्टोरेंट का संचालन समूह की महिलाएं ही करेंगी।

दीनदयाल अंत्योदय योजना की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत यह कार्यक्रम संचालित हो रहा है। बीडीओ सुरेश कुमार ने कहा कि इस रेस्टोरेंट के खुलने से ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण जलपान मिलेगा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। दुकान पर उपलब्ध सामनों का मूल्य निर्धारित है, आने वाले समय में और दुकाने खोली जाएंगी।

ब्लाक मिशन प्रबंधक राम गिरीश यादव, एडीओ आईएसबी शशि शौरभ, सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान लालजी एवं प्रभात चौधरी, रामसुभग पासवान, इरफान अहमद, जिला पंचायत सदस्य जहूर खान, सबलू सहानी ने प्रतिभाग किया गया। जिसमे समूह की दीदी प्रमिला, चंद्रकला आदि लोग उपस्थित रहीं।

Leave a Reply