सपा प्रवक्ता विजय यादव के गिरफ्तारी पर सपाईयो ने किया थाने का घेराव, रिहा कर ही मानेे

December 12, 2020 2:55 PM0 commentsViews: 290
Share news

निजाम अंसारी

 शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र  में समाजवादी साइकिल यात्रा कार्यक्रम के संयोजक सपा जिला प्रवक्ता विजय यादव  की गिरफ्तारी को लेकर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक  विजय पासवान के नेतृत्व में सपाईयों चिल्हिया थाने का शुक्रवार को घेराव किया और उनकी रिहाई के बाद ही आंदोलन समाप्त किया गया।

खबर है कि केंद्र की भाजपा सरकार के किसान  नीतियों के विरोध में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में आयोजित साइकिल यात्रा कार्यक्रम को विफल करने के लिए प्रशासन ने कार्यक्रम के संयोजक व सपा जिला प्रवक्ता विजय यादव को  गिरफ्तार कर चिल्हिया थाने पर ले गई। इस खबर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विजय पासवान जनपद के सभी सपा नेताओं को सूचित कर चिल्हिया थाने के लिए कूच कर दिया।

 थोड़ी ही देर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष  लाल  जी यादव, शोहरतगढ़ के प्रभारी उग्रसेन प्रताप सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जमील सिद्दीकी, सपा के वरिष्ठ नेता विरेंद्र तिवारी,  जुबैदा चैधरी, जोखन प्रसाद चैधरी, डाक्टर धीरेंद्र यादव, बाबूराम  यादव,  सब्बू सलीम, केपी  कन्नौजिया, अनिल यादव, राम नवल यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी दिनेश यादव, लाल खान साहब, सपा नेताओं ने  गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए  अपने नेता को रिहा करने पर अड़े रहे अंततः प्रशासन को सपा प्रवक्ता को रिहा करना पड़ा।

Leave a Reply