सर्व शिक्षा अभियान: गांव में गूंजा नारा शिक्षा है़ अधिकार हमारा

April 1, 2026 8:49 PM0 commentsViews: 39
Share news

अजीत सिंह 


सिद्धार्थनगर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत कंपोजित उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारी डीह ग्राम पंचायत में स्कूल चलो अभियान रैली  निकाली गई। रैली को प्रधानाध्यापक हरिशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शत-प्रतिशत नामांकन के प्रेरित किया गया तथा चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा, बच्चे मांगें प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो जैसे स्लोगन का प्रचार प्रसार किया गया।

उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के प्रति अभिभावक गंभीर बनें और नामांकन कराकर नियमित विद्यालय भेजें। उन्होनें अभिभावकों से बच्चों के नामांकन या बीच में पढ़ाई छोड़ने के कारणों पर भी ग्रामीणों से चर्चा किया। इस अवसर शिक्षक सुधीर श्रीवास्तव, धीरेन्द्र यादव, नीलेश शुक्ला, राकेश गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव अनुराधा जायसवाल आदि रहे।

Leave a Reply