कन्यादान के लिए 23 फरवरी को पीढ़ा वितरित करेंगे लालजी त्रिपाठी उर्फ़ पीढ़ा बाबा

February 13, 2024 10:42 PM0 commentsViews: 251
Share news

अजीत सिंह 

पिछले वर्ष 2023 में पीढ़ा वितरित करते लाल जी त्रिपाठी उर्फ़ पीढ़ा बाबा

सिद्धार्थनगर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष के प्रारम्भिक विवाह लगन में बेटियों की शादी में कन्यादान के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी (लाल बाबा) उर्फ़ पीढ़ा बाबा द्वारा आगामी 23 फरवरी 2024 को 1001 पीढ़ा वितरण किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम सयोजक लाल बाबा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 23 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को समय सायं 2:00 बजे विधानसभा क्षेत्र शोहरत गढ़ के कपिया चौराहे पर हिंदू गरीब कन्या की शादी हेतु पीढ़ा वितरण किया जाएगा। जिनके यहां लड़की की शादी निश्चित हो चुकी है कार्यक्रम में पहुंचकर पीढ़ा प्राप्त कर सकते है।

भाजपा के कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष से संपर्क करके कूपन प्राप्त कर लें, या कोई प्रमाण जो शादी तय होने का हो साथ लेकर समय से पहुंचे।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी वर्तमान एवं पूर्व जन प्रतिनिधि गण, सभी संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

Leave a Reply