धौरीकुईयाँ में शतचंडी महायज्ञ संपन्न, विधायक ने की क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु (सदर) विधायक श्यामधनी राही द्वारा ग्राम सभा धौरीकुईयाँ में श्री समय माता मंदिर प्रांगण में 10 मार्च से आयोजित श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का समापन बुधवार को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। पूर्णाहुति के पावन अवसर पर विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन किया गया, जिसमें विधायक द्वारा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई।
इस अवसर पर आयोजित भंडारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, जिला मंत्री फते बहादुर सिंह, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री आशीष शुक्ला, निर्वाचन संयोजक भाजपा सच्चिदानंद चौबे, प्रधान संघ अध्यक्ष गंगा मिश्रा, नगर अध्यक्ष भाजपा महेश चंद्र वर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय ‘वत्स’, युवा नेता विक्की रस्तोगी, नगर महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव, पूर्व नगर अध्यक्ष आर्चिसमान मिश्र पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद नितेश पांडेय, बालगोविंद पाठक, दूधनाथ यादव, मनीष जायसवाल, संजय सहानी, सतीश वर्मा, संदीप दूबे, मुकेश कुमार, सतीश चंद्र मिश्रा सहित अनेक गणमान्य जनों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्यामधनी राही द्वार उपस्थित संत-महात्माओं का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। विधायक ने कहा कि यह पावन धार्मिक आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों की सक्रिय भागीदारी से भव्य एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजक समूह के मुख्य भूमिका निभाने वाले सत्य प्रकाश राही ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।






