बीएसए शैलेश कुमार ने कहा- सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की बढ़ोत्तरी हुई है 

April 2, 2026 9:33 PM0 commentsViews: 55
Share news

अजीत सिंह 

 

सिद्धार्थनगर। नवीन शैक्षिक सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूरा करने के लिए शिक्षकों सहित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के हर जागरूक व्यक्ति को सतत् प्रयास करने की जरूरत है जिससे हम सब पढ़ें सब बढ़ें के संकल्प को मूर्त रूप प्रदान कर सकें।

बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने पीएम श्री कंपोजिट स्कूल रेहरा में स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली में शामिल होने के बाद बच्चों को नि: शुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित कर नवीन सत्र का शुभारंभ किया। तत्पश्चात शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए बीएसए ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय विकास हुआ है।

सभी अभिभावकों को अपने छ: से चौदह वर्ष के बच्चों को निकटतम परिषदीय विद्यालयों में जल्द से जल्द नामांकन कराना चाहिए जहां उनके लिए नि: शुल्क शिक्षा की व्यवस्था के साथ ही नि: शुल्क स्कूल यूनिफार्म, पौष्टिक भोजन एवं विभिन्न छात्रवृत्तियों का लाभ भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम में बीईओ रामकुमार सिंह, डीसी अमित कुमार शुक्ला, नोडल संकुल जमील अहमद, अभय प्रताप सिंह, श्रेया पांडेय, आस्था जायसवाल, गरिमा पांडेय, रजनी जायसवाल, गंगोत्री, बबिता, तथा रीता आदि सहित बड़ी संख्या में बच्चों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply