पोखरे में मिली लाश, हत्या का संदेह, मृतक की पत्नी ने दी नामजद तहरीर
निजाम अंसारी
शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर। उपनगर शोहरतगढ़ स्थित ग्राम गड़ाकुल स्थित धोबी घाट पोखरे में सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी छा गई है। मृतक का नाम कल्लू है और वह गड़ाकुल का रहने वाला है। उसके शव पर जख्म के निशान देख कर उसकी हत्या की आशंका व्यक्तRि की जा रही है। मृतक की पत्नी ने इसे हत्या बताते हुए गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। घटना आज सुबह की है।
बताया जाता है कि ग्राम गड़ाकुल के पश्चिम स्थित धोबी घाट पोखरे पर बने पुलिया के नीचे पानी में ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह एक लाश देखा। करीब जाने पर उसकी शिनाख्त नरर्सिंह पुत्र कल्लू (45 वर्ष) निवासी ग्राम गड़ाकुल के रूप में की गई।नरसिंह की लाश की खबर सुनकर लोग भागे दौड़े पोखरे पर पहुंचने लगे।देखते ही देखते थोड़ी देर में वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकलवाया और.पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गले पर धारदार हथियार से हमले से बनो जख्म के निशान थे। मृतक की पत्नी ने गाँव के ही कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है जिसमें उन्होंने पूर्व में गाँव के कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी
थानाध्यक्ष रणधीर मिश्रा ने कहा कि मृत के कारणों की जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकती है।मौके पर ग्राम प्रधान श्याम सुंदर चौधरी, थानाध्यक्ष रणधीर मिश्रा, एसआई देवानंद सिंह मय फोर्स मौजूद रहे।