नेपाली पुलिस की यातना के चलते 22 साल के लालचंद की नेपाल की जेल में मौत

March 3, 2025 12:31 PM0 commentsViews: 498
Share news

नजीर मलिक

22 वर्षीय मृतक लालचंद की फाइल फोटो

सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा जेल में बंद एक युवक की मौत हो गई। 22 वर्षीय युवक लालचंद  लोटन कोतवाली क्षेत्र के धरमौली गांव निवासी था। उसका नेपाल के सेमरी गाउ पालिका के मेयर के लड़के से विवाद में जेल गया था। वह तीन माह से नेपाल की जेल में बंद था। जहां उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी  मौत हो गई। आरोप है कि एक पालिका मेयर के दबाव में उसे नेपाल पुलिस ने काफी यातनाएं दीं। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हुई। मौत की खबर पाकर से परिवार परिवार के सदस्य नेपाल रवाना हो गए हैं।

लालचंद की दर्दनाक मौत पर विलाप करतीं घर की महलाएं

क्षेत्र के धरमौली गांव निवासी 22 साल के लालचंद का पूर्व में नेपाल के सेमरी गांव पालिका वार्ड नंबर एक के  विनोद श्रीवास्तव के लड़के से कथित तौर पर विवाद हो गया। इसमें मेयर  ने नेपाल में केस दर्ज करा दिया था। इस मामले में तीन महीने से वह नेपाल की भैरहवा जेल में बंद था। जेल में तबीयत खराब होने पर उपचार कराने के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विनोद  6 माह पूर्व किसी व्यक्ति ने मेयर के लड़के को तीन माह पहले मार पीटकर घायल कर दिया था, लेकिन शक के आधार पर लालचंद सहित चार लोगों पर केस दर्ज करा दिया। बाद में लालचंद के पकड़े जाने पर उसे नेपाल पुलिस ने जम कर यातना दी। जिससे जेल में वह बीमार रहने लगा। अन्ततः मौत न ही उसे यातना से छुटकारा दिलाया।

बताते हैं कि लालचंद पिछले दिनों किसी काम से नेपाल गया था। जहां नेपाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जेल में बंद लालचंद का केस चल ही रहा था कि पांच दिन पूर्व उसकी तबीयत खराब हो गई। नेपाल पुलिस की सूचना पर परिजन नेपाल के बुटवल स्थिति गौतमबुद्ध अस्पताल में इलाज कर रहे थे। तबीयत में सुधार न देखकर नेपाल पुलिस ने उसे रेफर कराकर भैरहवा सरकारी अंचल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान लालचंद शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद नेपाल की पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने के कार्रवाई में लगी है।

 

 

 

Leave a Reply