जुबैदा चौधरी बनी सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष, बधाइयों का तांता
नजीर मलिक
सिद्धार्थनगर। जिले की प्रमुख सपा नेता और महिला आयोग की पूर्व सदस्य जुबैदा चौधरी की पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष मनानीत किया गया है। उनके मनानयन की घोषणा स्वयं संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ने की है। उनके मनानयन के बाद समाजवादी पार्टी में बहुत जोश व हर्ष है।
जुबैदा चौधरी के मनानयन पर जिे के सपा नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय सहित पूर्व पंचायत अध्यक्ष मुहम्मद सईद भ्रमर, पूर्व विधायक लालजी यादव, बिजय पासवान, आदि ने बधाई दी है।
इस अवसर पर जुबैदा चौधरी ने कहा कि महिला आयोग की सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल बेहतर रहा है। इससे पूर्व सांगठनिक कामों में भी उनका पक्ष चमकदार रहा है। आने वाले दिनों में वह प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा के साथ जनसंघर्षों में अग्रणी भूमिका निभाने का काम करेंगी।