पंचायत चुनाव को लेकर सड़क पर उतरे भाजपाई, प्रदर्शन कर सरकार को चेताया

September 7, 2015 4:52 PM0 commentsViews: 141
Share news

संजीव श्रीवास्तव

bjp

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को टालने के विरोध में सिद्धार्थनगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गये है। सोमवार को सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहंुचे। जहां प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान एवं सदस्यों का चुनाव टालकर प्रदेश सरकार ने अपनी मंशा प्रकट कर दी है। इससे साफ पता चलता है कि सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। ग्राम प्रधानों और सदस्यों का कार्यकाल जिला पंचायत सदस्यों से पहले समाप्त हो रहा है। ऐसी दशा में ग्राम प्रधान और सदस्यों का चुनाव जरुरी है।

जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। चुनाव टालने का कोई औचित्य नहीं है, फिर भी सरकार चुनाव को आगे खिसकाने की मंशा पाल रखी है। भाजपा प्रदेश सरकार के इस निर्णय का विरोध करेगी। प्रदर्शन के बाद भाजपा ने तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें तत्काल सूची प्रकाशन, चुनाव तिथि घोषित करने की मांग शामिल है।

इस अवसर पर, साधना चौधरी, राधा रमण त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, सच्चिदानंद, विजय कांत चतुर्वेदी, गोविंद माधव, मकसूदन अग्रहरि, केश भान राय, कन्हैया पासवान, ईश्वर चन्द्र दूबे, श्रीमुंकद पांडेय, उमेश पांडेय, पंकज चौबे, भूपनारायण सिंह, शिवनाथ चौधरी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply