संयुक्त निबंधक ने दी धमकी, कर्मचारियों ने लगाया समितियों पर ताला

September 7, 2015 5:25 PM0 commentsViews: 136
Share news

संजीव श्रीवास्तव

samit

बस्ती जनपद के दो सचिवों को अकारण निलम्बित करने के संबंध में गत दिनों हो रही वार्ता के दौरान संयुक्त निबंधक सहकारी समिति बस्ती द्वारा धमकी दिए जाने के विरोध में सिद्धार्थनगर में सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर चले गये है। इससे समितियों पर ताला लग गया है।

इस बारें में उ प्र सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दामोदर प्रसाद शुक्ला ने बताया कि 3 सितम्बर को बस्ती में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त आयुक्त निबंधक सहकारी समिति से वार्ता करने पहंुचा था। वार्ता के दौरान दोनों अफसरों ने दुर्भावनापूर्ण व्यवहार करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की धमकी दी।
बाद में अफसरों के कृत्य से प्रतिनिधिमंडल ने राज्य कमेटी को अवगत कराया। वहां से मिले निर्देश के बादसोमवार से समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गये। शुक्ला ने कहा कि अपशब्दों का प्रयोग करने वाले अफसर को हटाये जाने तक उनका हड़ताल जारी रहेगा।

हड़ताल के कारण सिद्धार्थनगर के सभी समितियों पर ताला लग गया है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। संघ के महामंत्री बुद्धेश पांडेय ने भी अफसरों के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जतायी है।

Leave a Reply