एड्स कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर एडीएम को दिया विज्ञप्ति

August 22, 2022 5:08 PM0 commentsViews: 350
Share news

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी सिद्धार्थनगर के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर वेतन वृद्धि मे किये गये वेतन विसंगतियों के विरोध मे सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी संत कुमार और प्राचार्य मेडिकल कालेज/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार झा व डीटीवो सिद्धार्थनगर को ज्ञापन दिया है।

बताया जाता है कि नेशनल एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी भारत सरकार दिल्ली ने कर्मचारियों के वाजिब मांग को दरकिनार कर मनमाने व विसंगतियो से परिपूर्ण वेतन वृद्धि पत्र किया जारी जिसके विरोध में पूरे देश के एड्स कर्मचारी सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन मे शामिल कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय व राज्य संगठनों का प्रतिनिधि मंडल नाको एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली से वार्ता होगी। सहमति‌ ना बनने की स्थिति में पूरे भारतवर्ष में कार्य बहिष्कार के साथ दिल्ली में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठेगे। इस दौरान एचआईवी/एड्स की समस्त सेवायें पूरे भारत में बन्द रहेगी और 5 हजार से अधिक मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

एड्स नियंत्रण कर्मचारी कल्याण संगठन (उ०प्र०) के प्रदेश महासचिव सिद्धेश्वर पाण्डेय, सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, सचिव अनुराग श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष वसीम अकरम, पूजा शुक्ला, आलोक कुमार, रुपम सिंह, जितेन्द्र त्रिपाठी, किरन अग्रहरि, संदीप कुमार, आशीष कुमार, शीला यादव, आशुतोष तिवारी, रकीबुल्लाह, सुधा यादव,विजेन्द्र कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश सिंह, राजमणि मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, सलीम सिद्दीकी, अरुण कुमार त्रिपाठी, अजय यादव, राजेश कुमार आदि लोगों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर दिया विज्ञप्ति।

Leave a Reply