अखिल क्षत्रिय महासभा ने अखण्ड प्रताप सिंह को बनाया  प्रदेश उपाध्यक्ष

February 18, 2024 5:15 PM0 commentsViews: 358
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। अखिल क्षत्रिय महासभा की एक बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित रेस्ट हाउस पर सम्पन्न हुआ। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया और मनोनयन पत्र दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा किसी के भी साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नही करेगा। संगठन को मजबूती देने के साथ साथ समाज मे अच्छे कार्यो को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सदैव आगे रहती है।

राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह ने कहा कि क्षत्रियों को हमेशा संगठित रहने की आवश्यकता है। संगठन में ही शक्ति है। राष्ट्रीय मंत्री रत्नेश उर्फ़ प्रिंस सिंह ने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि कोई भी क्षत्रिय परिवार संगठन से अछूता न रहे सभी को अखिल क्षत्रिय महासभा की सदस्यता दिलाएं जिससे संगठन को मजबूती मिले।

कार्यक्रम के अंत मे मनोनीत किये गए प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सबको साफा पहनाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगो ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर अखिल क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजन सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, यूथ पदाधिकारी सोनू सिंह, रजनीश सिंह, कुंवर सिंह, प्रदीप सिंह, कृष्णपाल सिंह उपाध्यक्ष, कृष्ण बहादुर सिंह संरक्षक, उदय प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष सत्यानंद सिंह आदि क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply