अखिल क्षत्रिय महासभा उद्देश्य और आवश्यकता को लेकर वर्चुअल मीटिंग संपन्न

March 24, 2024 9:57 PM0 commentsViews: 205
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार वीरेन्द्र सिंह टेवा प्रदेश अध्यक्ष अखिल क्षत्रिय महासभा की अध्यक्षता में रविवार को वर्चूअल मीटिंग आयोजित किउअ गया। श्री टेवा ने क्षत्रिय महासभा के उद्देश्य और इसकी आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा किया। वर्चुअल मीटिंग का संचालन कृष्णपाल सिंह प्रदेश महामंत्री प्रभारी बस्ती मंडल द्वारा किया गया।

वक्ताओं के क्रम में रणवीर सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, कालिका सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता, रत्नेश कुमार सिंह राष्ट्रीय सचिव, अखण्ड प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री, रणविजय सिंह, कृष्णबहादुर सिंह संरक्षक बस्ती मंडल, सत्यानंद सिंह अध्यक्ष बस्ती मंडल, अश्विनी प्रताप सिंह महामंत्री बस्ती मंडल, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, गोपाल सिंह, राहुल सिंह, आदि वक्ताओं ने विस्तार से अपने विचारों से समाज को अवगत कराया।

कार्यक्रम समापन पर सूर्यनाथ सिंह जिला उपाध्यक्ष अखिल क्षत्रिय महासभा सिद्धार्थनगर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्यात्मा के शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

Leave a Reply