“द्वारे पे खबरा जनाओ अवध लला भुइयां गिरे हैं” 22 जनवरी को पैदा हुए शिशुओं का बढ़ गया मान

January 23, 2024 2:04 PM0 commentsViews: 374
Share news

नजीर मलिक

गोल्हौरा के मऊ नानकार की सोनी जिन्होंने बच्चे का नाम रमन कुमार रखा

सिद्धार्थनगर। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के घर में विराजमान होने के उत्सव का उल्लाष पूरे दिन में मनाया जा रहा है। वहीं जिले के एक दर्जन  घरों में किलकारी गूंजी तो परिवार वालों ने कहा कि “द्वारे पे खबरा जनाओं अवध लला भुइयां गिरे हैं”। इन नवजातों का किसी ने रामचंदर नामकरण किया तो किसी ने रमन का नाम दिया। यानी सबने ही प्रभु श्रीराम के नाम से मिलता जुलता नाम ही रखा। ऐसे परिवारों का कहना था कि इसी बहाने हमेशा राम का नाम जुबान पर आएगा और हम धन्य हो जाएंगे। प्रभु श्रीराम वनवास के बाद घर में मंदिर में विराजमान हुए हैं तो हमारे घर भी कुल को आगे बढ़ाने वाले अवध के राम आ गए हैं। इस खुशी में परिवार के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।

सोनी जायसवाल  के यहां पैदा हुए रमन

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के मऊ नानकार गांव निवासी सोनी जायसवाल पत्नी मनोज के मुताबिक उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। परिवार के लोग माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां ऑपरेशन से लड़का पैदा हुआ है। सोनी ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर पधारे। हमारे यहां भी रामलला आये हैं। भाग्यशाली हूं की आज के दिन बेटा हुआ। इसका नाम रमन रखेंगे, जिससे हमेशा भगवान का नाम आता रहेगा।

बालक का नाम रखा रामचन्दर

इसी प्रकार मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया गांव निवासी मनोरमा पत्नी जसविंदर को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। मनोरमा बेटे को जन्म होने से बहुत ही खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन और इस मुर्हूत में हमें मां बनने का अवसर मिला। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का उत्सव है। मेरे घर मेहमान आ गया। मैंने नामकरण कर दिया। रामचंदर बुलाएंगे, जिससे प्रभु का नाम जुबान पर आता है और यह दिन हमेशा याद रहे।

गीता पत्नी मनोज ‘मेरे घर राम आये हैं’

गीता पत्रा देख रखेंगी प्रभु राम के  समानार्थी नाम

खेसरहा थाना क्षेत्र के गैडाखोर सकापार गांव निवासी गीता पत्नी मनोज को आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। गीता ने बताया कि इस उत्सव के दिन बेटे का जन्म हुआ। इससे वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटे का नामकरण तो नहीं हुआ है। लेकिन प्रभु श्रीराम से जोड़कर बच्चे का नाम रखा जाएगा। अवध के साथ ही हमारे घर भी राम आए हैं।

पूनम रखेंगी राम के नाम के आधर पर नाम

शहर के सिद्धार्थ तिराहा निवासी पूनम पत्नी मनोज को आपरेशन से लड़का पैदा हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पूनम ने कहा कि आज के दिन बच्चे को जन्म हुआ इससे पूरा परिवार खुश है। खुशी दो प्रकार से है एक तो कुल को आगे बढ़ाने वाला चिराग आ गया और दूसरे इतने बड़े दिन जो हमेशा याद रहेगा। बच्चे का नामकरण पत्रा देखकर करवाएंगे।

गीता अवधलला के नाम पर रखेंगी बेटे का नाम

बताया जाता है कि यहा जिले पर कपिय हास्पिटल में एक दर्जन महिलाओं ने भी 22 जनवरी को आपरेशन के जरिए पुत्र को जन्म दिया है। उनका नाम भी राम जी के नाम से जोड़ कर रखने का विचार किया जा रहा है। एक नव प्रसूता विनीता का कहना है कि यह दिन उनके लिए अविष्मरणीय है। वह अपने बच्चे का नाम प्रभु श्रीराम के नाम को जोड़ कर ही रखेंगी। सूत्रों के अनुसार इस दिन अस्पताल में आपरेशन से जन्में एक दर्जन बच्चों का नाम श्रीराम से मिलते जुलते नाम जैसे रामेंद्र, रामेंश राम किंकर आदि रखा गया है।

 

Leave a Reply