बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में होटल कर्मी गिरफ्तार, घटना के पीछे भुगतान का विवाद तो नहीं ?

December 27, 2023 1:17 PM0 commentsViews: 459
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। नगर के एक होटल में परिवार के साथ खाना खाने गए एक व्यक्ति के छह साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। सोमवार रात हुई घटना के बाद मंगलवार को होटल संचालक के भाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। गिरफ्तार जावेद  अलीदापुर परैया थाना चिल्हिया का निवासी है। मगर  कुछ लोगों के अनुसार मामले की गुत्थी कुछ उलझी सी लगती है।  इस घटना के पीछे कुछ लोग खाने का बिल देने के मामले को लेकर हुआ विवाद भी देख रहे हैं।  ऐसे में पूरी घटना की सच्चाई तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बताते हैं कि नगर का ही एक व्यक्ति परिवार के साथ सोमवार शाम ईदगाह रोड पर बने होटल में खाना खाने आया था। पलिस को दी गई तहरीर के अनुसार उक्त परिवार खाना खा ही रहा था। इसी बीच  उनकी लगभग छह वर्षीय बेटी खेलने लगी। आरोप है कि इसी बीच होटल संचालक का भाई बच्ची को फुसलाकर होटल के लिफ्ट में लेकर चला गया। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश किया। इसी बीच खाना खा रहे परिवार को घटना की जानकारी हुई। फिर उन्होंने बेटी से पूछा उसने पूरी जानकारी दी। उन्होंने इस मामले में पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार भी कर लिया।

मगर इस सम्बंध में घटना स्थल के इर्द गिर्द एक दूसरी कहानी भी बताई जा रही है। होटल वालों का कहना है कि उक्त परिवार खाने का बिल पेमेंट में कुछ रियायत करने की बात कहा तो होटल वालों ने कर भी दिया। मगर वह बिल को और भी कम करने की बात कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और बाद मे यह कहानी गढ़ी गई और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

खबर है कि होटल वालों से मार पीट भी की गई। अब तो सच्चाई पुलिस की जांच से ही मिलेगी। इस दिशा में होटल की सीसीटीबी भी बहुत कुछ प्रमाण दे सकती है। रही पुलिस की बात तो उसने तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख कर कार्रवाई की है । अब जांच के बाद ही उसकी सत्यता के बारे में पता लग सकेगा कि सच क्या है। बता दें कि उक्त होटल मुम्बई के एक कारोबारी की है।जिनकी छवि बहुत अच्छी बताई जाती है।

इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। अब आगे तफ्तीश के आधार पर चार्जशीट पेश की जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply