प्रेम संबंध के शक में उमर को बस्ती ले जाकर कत्ल किया गया, अभियुक्त हिरासत में

May 1, 2023 12:11 PM0 commentsViews: 866
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह गांव निवासी 14 के उमर के दर्दनाक कत्ल से परिवार के साथ ही गांव के लोग भी सदमे में हैं। रविवार को उमर की लाश बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में मिलने की सूचना के बाद परिवार मां और मृतक के तीन भाई ग्राम प्रधान के साथ बस्ती पहुंच गए थे। दूसरी तरफ बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद से साउदी में रहने वाले पिता अजीज परदेस में तड़प रहा है।  मौजूदा समय में मृतक घर पर कोई नहीं है। कत्ल की वजह प्रेम प्रसंग के शक में की गई हत्या बताई जाती है।

क्या है पूरी कहानी

खोरिया रघुवीर सिंह गांव निवासी उमर के पिता मोहम्मद अजीज के चार भाई हैं। पिता मोहम्मद अजीज कमाने के लिए साऊदी अरब में रहते हैं। जबकि बड़ा भाई अब्दुल मजीद, अब्दुल हमीद और बड़कू घर पर हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को संदिग्ध हाल में वह गायब हो गया। इसके बाद मां ने गांव के ही एक युवक पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए पथरा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी कि रविवार को बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में एक लाश मिलने की सूचना मिली। फोटो के जरिए पथरा पुलिस को जानकारी हुई तो उसने मृतक की मां जैबुननिशा से पहचान करवाया। इसके बाद परिवार के लोग रोने- बिलखने लगे। वहीं गांव में मातम छा गया।

मौत की खबर मिलने के बाद पूरा परिवार बस्ती चला गया। घर पर ताला लगा हुआ है। आसपास गम का माहौल है। बताया यह भी जा रहा है कि शाम को किसी बात को लेकर परिवार में कुछ विवाद हुआ था। इसके कुछ ही देर बात उमर घर से निकला था। लेकिन परिवार को यह कहां पता था कि अब उमर हमेशा के लिए चला जाएगा। यह कहकर मां घर से निकलते वक्त रो पड़ी थी। मौत की खबर मिलने के बाद से घर गांव में मातम पसरा है।

क्या है कत्ल की वजह

खोरिया रधुवीर गाव में नजीरू का परिवार भी रहता है। नजीरू को शक था कि उसकी बहन और उसी की उम्र के उमर के बीच अवैध संबंध था। हालाकिं उम्र के लिहाज से  यह स्वाभाविक बात तो नहीं लगती। लकिन शक का कोई इलाज होता भी नहीं। इसी प्रेम संबंध के शक में अंदर ही अंदर कुढ़ रहे नजीरू ने निवार को उमर को बहाने से अपने पास बुलाया और उसके लेकर बस्ती जिले की तरफ निकल गया। बस्ती में वह टांडा घाट के पास कलवारी मुस्तहकम घाट पहुंचे।जहां उमर को एक खेत में ले जाकर बड़ी बेदर्दी से उसका गला रेत दिया गया। अभी यह पता नहीं चल सका हैकि कत्ल अकेले नजीरू ने किया है अथवा उसके साथ कोई और भी था। फिलहाल पथरा थाने और  कलवारी थाने की पुलिस उसे हिरासत में लेकर संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है।

यहां यह भी बताते चलें कि उमर की हत्या के बाद नजीरू घर वापस लौट आया उधर बस्ती में उमर की लाश रविवार दिन में देखी गई लेकिन छानबीन और शिनाख्त करते कराते यह खबर रविवार शाम को जिले के पथरा थाने के जरिये उमर के घर के वालों के पास पहुंची। उसके बाद उमर के परिजन रोते लिखते बस्ती रवाना हो गये। इस बारे में घटना स्थल कलवारी के थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त नजीरू को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। शीघ्र ही पूरी वारदात का का खुलासा हो जायेगा।

 

 

 

Leave a Reply