भाजपा ही गांव के गरीब किसानों के उत्थान के लिए हमेशा समर्पित रही है-सूर्य प्रताप

January 13, 2017 6:12 PM0 commentsViews: 125
Share news

अजीत सिंह

bjp

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी गांव के गरीब किसानों के उत्थान के लिए हमेशा समर्पित रही है। किसानों की उन्नति तभी हो सकती है, जब खेती की लागत कम हो। केंद्र सरकार ने किसानों की खेती में होने वाली सबसे महत्वपूर्ण फर्टिलाइजर आदि के दामों में 20-25 प्रतिशत कम करके उनको लाभ पहुंचाने का काम किया है।

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहीं। वह शुक्रवार को मुख्यालय मुख्यालय स्थित एक अतिथि भवन में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा आयोजित माटी तिलक संकल्प एवं किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने हमेशा किसानों का शोषण किया है।

शाही ने कहा कि इसका जीता जागता उदाहरण यह है कि पूर्व प्रधान मंत्री अटल जी के कार्यकाल से पहले किसानों को केवल कोआपरेटिव बैंक से ही ऋण प्रदान किया जाता था, जिसके अवधि में किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज बैंकों को देना पड़ता था। कर्ज न देने के उपरांत छः माह में 24 प्रतिशत और 1 वर्ष में रकम दो गुना हो जाती थी। भारत किसान प्रधान देश है जहां पर 60 प्रतिशत किसान निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने हमेशा किसानों का शोषण किया है।

उन्होंने ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी जी ने किसानों के लिए बहुत सारी योजनाओं का धन प्रदेशों में आवंटित किया है, परंतु प्रदेश सरकारों ने इनको प्रभावी नहीं होने दिया और किसानों का हक छीन लिया। उन्होंने सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने को धरती पुत्र कहते हैं लेकिन किसानों के लिए उन्होंने अपने कार्यकाल में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पूर्वांचल के लिए गोरखपुर में बंद खाद कारखाने को 6 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान कर फिर से चालू कराया है।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर ने कहा कि प्रदेश के 1436 गांव का विद्युतीकरण किया गया। जिससे 4.25 लाख घरों तक बिजली पहुंचायी जा चुकी है। प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी 3.15 करोड़ रूपये किसानों को दिलाया गया। देश में डेयरी उद्योग के विकास के लिए 850 करोड़ रूपये खर्च करने का प्रावधान किया गया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने कहा कि किसानों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। सभी पार्टियां चुनाव के समय किसानों के हित की बातें करती हैं। मगर सत्ता में आने के बाद किसानों से मुंह मोड़ लेती हैं।

कार्यक्रम का संचालन दिलीप चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर बांसी विधायक राजकुमार जय प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा, लाल बिहारी मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्का हेमंत जायसवाल, श्यामधनी राही, अमर सिंह चौधरी, राजेंद्र पांडेय, सरोज शुक्ला, रीता पांडेय, रितेश पांडेय, देवेंद्र मिश्रा, दुर्गेश, राजेंद्र पांडेय, सुरेश मिश्रा, ईश्वर चंद्र दूबे, महेंद्र लोधी, दीपक मौर्या समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply