यीशू का जन्म दिनः शाम से ही घूमने लगे सेंटा क्लाज, कल मचेगा क्रिसमस का धमाल

December 24, 2015 7:06 PM0 commentsViews: 483
Share news

नजीर मलिक

chrismas

सिद्धार्थनगर। दुनियां के सबसे बड़े धार्मिक समूह इसाइयों का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस कल यानी शुक्रवार को है, लेकिन जिले में सेंटा क्लाज आज शाम से ही घूमने लगे हैं। कल प्रभु यीशु के जन्मदिन पर जम कर धमाल मचेगा।

जिले के सेंट जेवियर, सेंट जोसेफ आदि स्कूलों के बच्चे क्रिसमस की खुशी में गुरुवार शाम से ही सफेद दाढ़ी और लंबे चेगे पहन कर गरीब बस्तियों में घूमने लगे हैं। वह गरीब बच्चों को तोहफे बांट रहे हैं।
सिद्धार्थनगर हेडक्वार्टर समेत उसका बजार के कटका मिशन, सिरवत डुमरियागंज के सेंट जोसेफ स्कूल आदि में क्रिसमस की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जगह जगह पर क्रिसमस ट्री भी बना दिये गये हैं।

क्रिसमस या बड़ा दिन

ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। यह 25 दिसम्बर को पड़ता है और इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व मे अवकाश रहता है। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है।

आधुनिक क्रिसमस की छुट्टियों मे एक दूसरे को उपहार देनाए चर्च मे समारोह और विभिन्न सजावट करना शामिल है। इस सजावट के प्रदर्शन मे क्रिसमस का पेड़ए रंग बिरंगी रोशनियाँए बंडाए जन्म के झाँकी और हॉली आदि शामिल हैं। सांता क्लॉज़ क्रिसमस का पिता भी कहा जाता है हालाँकि दोनों का मूल भिन्न है

Leave a Reply