प्रेम विवाह कर लाई गई ताहिरा को पेट्रोल से जलाने का प्रयास, पति शोएब गया जेल

December 10, 2023 1:27 PM0 commentsViews: 499
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। प्रेम के बादो कोर्ट में शादी करने के बाद प्रेयसी से पत्नी बनी वीबी को पेट्रोल डाल कर जला देने के प्रयास की घटना सामने आई है। मामला खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलवा लगुनही का है। पेटोल डालते ही ठंड से पत्नी जाग गई तो गांव में हंगामा मचना स्वाभाविक था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

क्या  है दोनों की प्रेम कहानी

क्षेत्र के बेलवालगुनही गांव निवासी शोएब और उसके गावं के करीब बतसा गांव की रहने वाली ताहिरा में प्रेम चल रहा था। दोनों ने चार वर्ष पहले कोर्ट में शादी की थी। पत्नी के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी होती रहती थी। इसी दौरान उन्हें एक बच्चा भी हुआ।फिर भी दोनों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती ही रहती थी। बताया गया है कि रात में भी दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था। आरोप है कि रात ताहिरा सो रही थी। इसी बीच शोएब उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर उसे मारना चाहा।

कैसे बची तााहिरा

बताते हैं कि पेट्रोल डालते ही ठंडक की वजह से ताहिरा की नींद खुल गई और जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर वहां काफी लोग एकत्र हो गए। इस बीच वहां से भागकर वह किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं भीड़ को देखकर रात में ही उसका पति शोएब भाग निकला। पीड़ित के पास एक पांच माह का बच्चा भी है, जो उसके साथ में सोया हुआ था। अगर आग लगती तो बच्चे के भी जलने से इन्कार नहीं किया जा सकता था। पीड़िता का मायका इसी थाना क्षेत्र के बतसा गांव में है।

पकड़ा गया शोएब

शुक्रवार देर शाम तहिरा ने खेसरहा थाने में तहरीर देकर पति शोएब पर जाने से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न और मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद शनिवार सुबह ही पलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ किया। इसके बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसओ ने कहा

इस बारें में खसरहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने के प्रयास करने प्रताड़ित करने सहित अन्य आरोप लगाया था। मिले तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply