योगी पर टिप्पणी से गुस्साए भाजपाइयों ने आजम खां का पुतला जलाया

May 6, 2016 6:51 AM0 commentsViews: 238
Share news

नजीर मलिक

मंत्री आम खान का पुतला जलाते भाजपा के कार्यकर्ता

मंत्री आम खान का पुतला जलाते भाजपा के कार्यकर्ता

सिद्धार्थनगर। सांसद योगी आदित्यनाथ पर की गई अशोभपीय टिप्पणी से गुस्साए भापइयों ने कलक्ट्रेट परिसर में आजम खं के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया और उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किये जाने की मांग की।

कल भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर के नेतृत्व में भाजपाइयों का हुजूम दोपहर में कलक्ट्रेट पहुंचा, जहां उसने सपा सरकार और मंत्री आजम खान के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। बाद में नगर विकास मंत्री आजम का पुतला भी जलाया।

इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर ने कहा कि गोरक्ष पीठाधीश्वर और सांसद योगी जी पर हुई अशोभनीय टिप्पणी से योगी ही नही पूरे हिंदू समाज का अपमान हुआ है।

उन्होंने आजम के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनके अर्नल बयान अब सहन शक्ति से बाहर होने लगे है। उन्होंने यूपी सरकार से नगर विकास मंत्री आजम खान को फौरन मंत्रिमंडल से निकालने की मांग भी की।

इस मौके पर भाजपा नेता राधरमण त्रिपाठी, कन्हैया पासवान, संजय सिंह, राजेश त्रिपाठी, दीपक मौर्य, अरविंद उपाध्याय, रमेश पांडेय फूलचंद जायसवाल, सत्यावती देवी संपूर्णा पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply