सिद्धार्थनगरः सपा की खुली पोल, ब्लाक प्रमुख के उप चुनाव में भाजपा जीती

November 18, 2016 6:16 PM0 commentsViews: 1661
Share news

अजीत सिंह

block-pramukh-election-2
सिद्धार्थनगर। जिले के जोगिया ब्लाक के प्रमुख पद के उप चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। यहां से भाजपा नेता कौशलेन्द्र त्रिपाठी की पत्नी ऊषा त्रिपाठी ने आज हुए चुनाव में जीत हासिल की हैं। गत जनवरी में हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा सभी सीटों पर एक तरफा जीत हासिल की थी, मगर उस चुनाव में भाजपा में जीत हासिल कर सपा कों सियासत की जमीनी सच्चाई वाकिफ करा दिया।

जानकारी के मुताबिक आज मतदान के बाद सायं 4 बजे मतगणना में भाजपा नेता की पत्नी ऊषा त्रिपाठी ने सपा तो नहीं, मगर सपा समर्थक इं. लक्ष्मी यादव की पत्नी नयनमती यादव को 8 मतों से हरा दिया। ऊषा को 37 और नयनमती को 29 वोट मिले। चुनाव में कुल 66 वोट डाले गये थे।

पूर्व में गैर सपाई को लड़ने नहीं दिया गया
बताते चलें कि गत वर्ष हुए ब्लाक प्रमुख चुनावों में यहां से सपा प्रत्याशी की निर्विरोध चुनी गई थीं। उस समय जिले के सभी सीटों पर सपा समर्थक उम्मीदवार ही जीते थे।किसी भाजपाई को चुनाव मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला था। भाजपा नेता राधारमण त्रिपाठी का कहना है कि गत चुनाव में उनकी अनुज बहू को प्रशासन ने गुंडागर्दी कर चुनाव लडने से रोक दिया।

याद रहे कि जिले के सभी 14 विकाश खंडो में12 पर सपाई निर्विरोध चुने गये थे। जिन दो सिटों पर मतदान हुआ था। वहां भी सपाई ही एक दूसरे के सामने थे। इससे ही लगता है कि विधान सभा चुनाव आते ही सत्ता से सरकार की पकड़ ढ़ीली हुई तो भाजपा को जलवा दिखाने का मौका मिल गया। भाजपा की यह जीत सपाईयों के लिए भविष्य का संकेत भी हो सकती है।

Leave a Reply