परिवर्तन यात्रा को भाजपाईयों ने सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई

December 2, 2016 2:21 PM0 commentsViews: 161
Share news
एम. आरिफ
relly

इटवा, सिद्धार्थनगर। स्थानीय कस्बे में स्थित भाजपा कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकताओं को उनके दायित्व सौंपे गये। बैठक में डुमरियागंज सासंद जगदम्बिका पाल ने कहा कि पार्टी की ओर से पूरे उत्तर प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 3 दिसम्बर को परिवर्तन यात्रा जनपद में 4 दिसम्बर को इटवा विधानसभा में आयेगी।

पूर्व प्रत्याशी हरिश्ंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है। प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए संघर्ष होगा। उन्होंने परिवर्तन यात्रा का सफल बनाने के लिए अभी से ही कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया।

इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता आनन्द स्वरूप उर्फ बब्बू मिश्रा ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाये जा रहे परिवर्तन यात्रा से विपक्षी दल घबराये हुये हैं। उन्होने कहा कि इटवा विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा का ऐतहासिक स्वागत होगा। उन्होने यात्रा के बारे में कार्यक्रताओं को विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply