श्रद्धांजलिः कांग्रेस पार्टी को रुद्रेश सिंह जैसे जुझारू नेता की सख्त जरूरत थी- नर्वदेश्वर शुक्ल

March 21, 2018 11:56 AM0 commentsViews: 484
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ नेता व कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रुद्रेश सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक का माहौल है। इस अवसर पर तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।  उनके घर पर भी शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। 54 वर्षीय रुद्रेश सिंह का परसों निधन हो गया था।

रुद्रेश सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव नर्वदेश्वर शुक्ल ने कहा है कि कांग्रेस ने एक जुझारू और ऊर्जावान नेता खो दिया है। आज के हालात में उनकी कांग्रेस पार्टी को बहुत जरूरत थी। उन्होंने रुद्रेश सिंह के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ईश्वर चन्द्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव काजी सुहेल अहमद सहित अन्य नेताओ ने स्व.रूद्रेश सिंह के पैतृक गांव लेवडी पहुंच कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ स्व.सिंह के बड़े पुत्र आजाद सिंह को हर स्तर पर साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

पदाधिकारियो ने स्व.रूद्रेश सिंह के निधन को कांग्रेस पार्टी की भारी क्षति बताया। साथ ही एक सच्चे साथी खो देने का गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अशोक श्रीवास्तव, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, मंगेश दूबे, एन एस यु आई के उपाध्यक्ष आसिफ रिज्वी, पी सी सी सदस्य तिलक राम चौहान भी मौजूद रहे ।

 

 

Leave a Reply