नौगढ़ की “गुरु मां” हुयीं पंच तत्व में विलीन, शिक्षित तबका शोकाकुल

April 25, 2019 5:03 PM0 commentsViews: 984
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जिले की सदर यानी नौगढ़ तहसील में शिक्षा की अलख जगाने वाले सिंहेश्वरी इंटर कालेज के स्ंस्थापक प्रिंसपल स्व. आर डी सिंह की पत्नी व कालेज के मौजूदा प्रबंधक संजय की माता जी आज पंच तत्व में विलीन हो गईं।। उनको लोग ‘माता जी’ कहते थे। वे 80 साल की थीं। उनकी मृत्यु कल अपरान्ह तीन बजे हुई और आज अपरान्ह तीन बजे उनकी अंत्येष्टि हुई।

बताया जाता है कि उनकी मृत्यु कल तीन बजे हृदय गति रुकने से हुई। इसके बाद बौद्धिक वर्ग उनके घर पर उमड़ पड़ा। लोग उनके बड़े बेटे अजय सिंह व छोटे बेटे/ प्रबंधक संजय सिंह  सिंह को सांत्वना देते रहे। उनके घर 6 मई को शादी थी। बहरहाल आज अपरान्ह 3 बजे उनका दाह संस्कार जमुआर नदी के घाट पर बेहद शोकाकुल माहौल में किया गया।

इस मौके पर शहर की तमाम हस्तियां मौजूद थीं। जिसमें पूर्व विधायक इनिल सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमील सिद्दीकी,भाजपा नेता गोविंद माधव, राम हनवास यरदव,  राजू शाही के अलावा बहुत लोग उपस्थित रहे।

बता दें कि  स्व आर डी सिंह नौगढ़ तहसील में शिक्षा की अलख जगाने वाले वाले  व्यक्ति थे। इसलिए उनका मान यहां गुरु की तरह किया जाता है और उनकी स्वर्गवासी पत्नी को “गुरु मां’ का दर्जा दिया जाता है। चूंकि स्व. आरडी सिंह यहां के गुरु माने गये इसलिए उनकी धर्म प्त्नी को लोग मां समान आदर देते हैं।

 

Leave a Reply