दिल्ली में आयोजित बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने जीते 5 स्वर्ण पादक, क्रीड़ा भारती ने किया सम्मानित

August 28, 2023 8:12 PM0 commentsViews: 219
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। दिल्ली में आयोजित 26 से 27 अगस्त 2023 में राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के परचम लहरा 5 स्वर्ण पदक जीतकर आए सभी खिलाड़ियों को सनई चौराहे पर हीं क्रीड़ा भारती द्वारा सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों कों सम्बोधित करते हुए क्रीड़ा भारती के प्रान्त अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि जिले के इतिहास में पहली बार बॉक्सिंग जैसे खेल में पदक आया है, ये हमारे लिए और जनपद के लिए बहुत ही गौरव की बात है।

शिवशंकर गुप्ता 70 से 75 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, मुकेश गुप्ता 40 से 45 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सत्यम भरद्वाज 50 से 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, रितिक बौद्ध 55 से 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक , हर्ष चौबे 56 से 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपना लोहा मनवाया।

कोच अमन कुमार द्विवेदी ने कहा की जल्द ही सिद्धार्थनगर जिले का नाम खेलो की सबसे ऊंची चोटी पर होगा। यह खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रहे है और जिले के लोगो का बहुत ही अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। उक्त अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रान्त सह मंत्री अरुण कुमार त्रिपाठी, एडवोकेट शेष मणि प्रजापति, राकेश त्रिपाठी, सन्नी उपाध्याय सहित अन्य नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply