Big news- जिला पूर्ति अधिकारी का एएसपी ने काटा चालान, भरेंगे जुर्माना

November 6, 2017 5:50 PM0 commentsViews: 1092
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। एडिशनल एसपी सिद्धार्थनगर ने यानी आज वह कारनामा कर दिखाया, जिसने जिले में इतिहास रच दिया। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी के वाहन का चालान कर दिया। अब उन्हें जुर्माना  भरना होगा।  ऐसा कारनामा कर उन्होंने जिले का एक बड़ा संदेश दिया है। ऐसे में अब शक्तिली तबके को सावधान रहना होगा।

बताया जाता है कि यातायात माह के मद्देनजर जिले के एडिशनल एसपी  अरविंद मिश्रा सोमवार दोपहर नगर के अशोक तिराहे पर वाहन चेकिन कर रहे थो। इस दौरान डीएसओ नरेन्द्र तिवारी की स्कार्पियों गाड़ी उधर से गुजरी। रोके जाने पर उन्होंने कहा कि  वे जिले के डीएसओ हैं।

बताते हैं कि एएसपी ने कहा कि कानून सबके लिए है। कागज दिखाना पड़ेगा। डीएसओ की गाड़ी के कागजता नहीं थे। चालक ने सीट बेल्ट भी नहीं बांध रखा था। अतएव एएसपी ने उनकी वाहन का चालान किया। इसके बाद ही डीएसओ को जाने दिया। एएसपी के इस कार्य की बड़ी चर्चा है। इससे जिले में बड़ा संदेश गया है।

 

 

Leave a Reply