डा. अरविन्द शुक्ला व आशुतोष मिश्रा यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोनीत

April 16, 2024 10:45 PM0 commentsViews: 157
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। डा. अरविन्द शुक्ला और आशुतोष मिश्रा को इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। दोनों नेताओं का मनोनयन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विनीत कम्बोज व राष्ट्रीय सचिव एजाज चौधरी ने किया है। दोनों नेताओं को उनके शुभचिंतको द्वारा बधाइयाँ दी जा रही हैँ।

यूथ कांग्रेस के प्रांतीय नेता विनीत कम्बोज व ऐजाज चौधरी ने कहा है कि डा. अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में यूथ कांग्रेस ने पूर्व में कर्मठता पूर्वक कार्य किया है और आगे भी पार्टी को नई ऊंचाई की ओर ले जाएंगे।

उक्त दोनों नेताओं के मनोनयन पर इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह व पूर्व अध्यक्ष कनिष्क पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ठकुराई और आलोक मल्ल, अनिल सिंह ‘अन्नू’, कैलाश पंछी, रंजना मिश्रा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply