सईद भ्रमर, अलीम, छोटे, पूजा और शांति का लहराया परचम, इरफान, अफसर, जुबैदा आरती को मिली शिकस्त

November 2, 2015 12:04 PM3 commentsViews: 2469
Share news

नजीर मलिक

जीते...मु सईद भ्रमर, यांति देवी, अब्दुल अलीम और पूजा यादव

जीते… सईद भ्रमर, शांति देवी, अब्दुल अलीम और पूजा यादव

सिद्धार्थनगर के जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में पूजिला पंचायत अध्यक्ष मु. सईद भ्रमर, वर्तमान अध्यक्ष पूजा यादव, इंजीनियर अब्दुल अलीम ने जहां जीत का परचम लहराया है, वहीं महिलाआयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष के भाई राम सिंह चौधरी, सपा जिला उपाध्यक्ष अफसर रिजवी, विधायक पुत्र इरफान मलिक जैसे दिग्गजों को शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक सदर तहसील क्षेत्र के वार्ड नम्बर 1 से बुधेश जायसवाल की माता राजकुमारी देवी, दो से राम समुझ चौधरी की पत्नी श्रीमती देवी, तीन से राम सागर और चार से इंजीनियर अब्दुल अलीम ने जीत हासिल की है। अलीम ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद सामंत को 540 वोटों से हराया है।

हारे.. इरफान मलिक, आरती वर्मा, अफसर रिजवी और जुबैदा चौधरी

हारे.. इरफान मलिक, आरती वर्मा, अफसर रिजवी और जुबैदा चौधरी

शोहरतगढ़ इलाके के तेजतर्रार छवि वाले युवा नेता उमेश सिंह, सात से हिंदु यवा वाहिनी के अजय सिंह, आठ से पूर्व प्रमुख और सपा नेता जाकिर हुसैन, 9 से निरंकार सिंह और 10 से उदयपाल जीत गये हैं। यहां जाकिर हसैन ने अपने करीबी को 3842 वोटों से हराया है।

वार्ड नम्बर 11 से इटवा क्षेत्र से सपा नेता राजेन्द्र जायसवाल की पत्नी कैलाशी देवी, 12 से पूर्व ब्लाक प्रमुख व कमाल अहमद, 13 से पल्लन पांडेय, व 14 से बसपा के डाक्टर जुबैर के खाते में जीत दर्ज की गई है। यहां परवीन ने सपा जिलाध्यक्ष अजय उर्फ झिनकू चौधरी के भाई राम सिंह चौधरी को 1900 मतों से पटखनी दी है।

भनवापुर ब्लाक के वार्ड 15 से भाजपा के पूर्व सांसद रामपाल सिंह की बहू सुजाता सिंह, 16 से रज्जन पांडेय, 17 से मलिक नफीस अहमद चुनाव जीत गये हैं। सुजाता को लम्बी लीड मिली है।

डुमरियागंज के वार्ड नम्बर 18 से सपा नेता राज कुमार उर्फ चिनकू यादव के भाई दीनेन्द्र उर्फ छोटे यादव को जीत मिली है। यहां के बहुचर्चित वार्ड नम्बर 19 से कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय की पत्नी कांति पांडेय ने सपा के जिला उपाध्यक्ष व सांसद आलोक तिवारी के प्रतिनिधि अफसर रिजवी, विधायक कमाल यूसुफ के पुत्र इरफान मलिक को हरा कर अपना परचम बुलंद किया है।

वार्ड नम्बर 20 से मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष पूजा यादव ने आरती वर्मा को हराया है। 21 नम्बर से मो. जमाल उर्फ पुत्तन ने 798 वोटों से जीत हासिल की है तो 22 से कलाम की पत्नी नजमा ने शब्लू की पत्नी परवीन चांदनी को शिकस्त दी है।

इसी प्रकार 25 नम्बर से भाजपा नेता हरिशंकर सिंह की अनुज बहू, 30 नम्बर से पूर्व विधायक लालजी यादव की पत्नी नीलम यादव, 31 से हजारी चौधरी, 32 से सलाम चौधरी 33 से गरीब दास, 34 से महेन्द्र सिंह, 35 से संजू चौबे को जीत हासिल हुई है।

वार्ड नम्बर 36 से कमलावती, 37 से केशभान राय, 39 से परवेज अहमद नेता,  41 के पूर्व ब्लाक प्रमुख शांन्ति देवी, 42 से विधायक विजय पासवान के भाई राम लाल, 43 से उमर खां, 44 से गंगा मिश्रा, 45 से मुनिराम लोधी और 46 से मुहम्मद सईद भ्रमर भी चुनाव जीत गये हैं।

चुनाव हारने वालों में राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी, सपा जिला उपाध्यक्ष अफसर रिजवी, स्व. विधायक मलिक तौफीक अहमद के भाई चिन्ने मलिक, सदर विधायक विजय पासवान की भाभी पियारी देवी, भजयुमो जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान की पत्नी वंदना पासवान, राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी के पुत्र अमित त्रिपाठी आदि प्रमुख हैं।

3 Comments

  • Wow So good very fast Reporting from kapilvastupost

  • अपने आप को तुर्रम खान समझने वालो को अपनी औकात का पता चल गया होगा
    और अब नया मैदान इनके लिए परधान पद का चुनाव होगा

Leave a Reply to Navab Samani